महाराजपुर// नगर के वार्ड क्रमांक 15 के अंतर्गत आने वाले सिमर्धा वार्ड में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। लगातार बिजली न रहने से वार्डवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि कृषि क्षेत्र भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि सिंचाई के अभाव में सब्जी की फसल सूखने लगी है। वहीं, बिजली न होने से पानी की व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे पशुओं को भी पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
समस्या से त्रस्त होकर आज वार्ड के लोगों ने एकजुट होकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में नीरज पटेल, अनमोल, नरेंद्र, दाऊ, सौरभ, बद्री, रोहित, पंकज, अमित, अच्छेलाल, राजाराम पटेल, उमाशंकर और रज्जू यादव सहित कई वार्डवासी शामिल रहे।
